फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शैक्षिक नवाचार पर कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर सम्मानित

Sat, 01 Jun 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन एवं संगोष्ठी व कार्यशाला शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित हुई। इस दौरान जिले के प्रतिनिधित्व कर रहे कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ में शैक्षिक नवाचार पर आयोजित कार्यशाला में कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वर्षा चौहान ने बच्चों के पठन पाठन और उनकी दिनचर्या पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही बच्चों को कैसे खेल-खेल में पढ़ाया जाए इस पर चर्चा की। एसोसिएशन की तरफ से उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक पवन सचान, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी, राष्ट्रीय महासचिव सीएल रोज ने दिया। वर्षा चौहान के सम्मानित होने पर बीएसए अमित सिंह, बीईओ जनार्दन यादव समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें