फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आश्रितों को मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। अक्तूबर-2022 में मेंहदावल तहसील कार्यालय के समीप ग्राम पंचायत औरही निवासी दो सगे भाइयों की बाइक से जाते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मंगलवार को बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक ने मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की धनराशि का चेक आश्रितों को सौंपा।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के औरही गांव निवासी बाडु पुत्र राम नयन, दुर्गेश पुत्र राम नयन 22 अक्तूबर को गांव से बाइक से मेंहदावल आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से तहसील कार्यालय के समीप उनकी मौत हो गई। उन दोनों का खाता बड़ौदा यूपी बैंक गुलहरिया में था। दोनों मृतक खाताधारक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपने खाते से धनराशि प्रतिवर्ष कटवाते थे, जिसका परिणाम रहा कि उनकी मृत्यु के बाद मृतक की माता राजमती देवी तथा भाई पंकज जो दोनों के खाते में नामनी थे। इन्हें शाखा प्रबंधक ने दो-दो लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें