फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवंबर के अंत तक करें गेहूं की बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए किसान नवंबर के अंत तक प्रमाणित और उन्नत किस्मों की बुआई कर लें। अच्छी उपज के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन, समय पर सिंचाई, संतुलित खाद प्रबंधन और शुरुआती 30 से 40 दिनों तक खरपतवार नियंत्रण जरूरी है। सेमरियावां कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी शेषमणि वर्मा ने बताया कि किसान रोग प्रतिरोधी और अधिक उपज देने वाली प्रमाणित किस्मों का चयन करें। बीज का अंकुरण 80 से 90 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि गेहूं की उन्नत किस्मों में डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्ल्यू 327 (करण शिवानी), डीबीडब्ल्यू 187 (करण वंदना) और पीबीडब्ल्यू 826 प्रमुख हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुआई से पहले मिट्टी की जांच कराएं और उसी के आधार पर खाद का प्रयोग करें। खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था भी रखें। बुआई के करीब 21 दिन बाद पहली सिंचाई करें। इससे जड़ों का विकास और कल्ले निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा कल्ले निकलने, बाली बनने और दाना भरने की अवस्था में खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें।
फसल की जरूरत के अनुसार नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का संतुलित प्रयोग करें। साथ ही जिंक, सल्फर और बोरोन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी ध्यान रखें। पहली सिंचाई के बाद यूरिया का प्रयोग करें। फसल में पत्तियों का पीलापन या कल्लों की कमी दिखने पर मिट्टी और फसल की स्थिति के अनुसार पोषक तत्वों का प्रबंधन करें।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें