फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वगणना का कार्य 30 तक पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की गणना (जनसंख्या की गणना) के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान स्व-गणना की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं जनगणना से संबंधित अन्य संबंधित कार्यों को सुचारु एवं यथार्थता के साथ संपन्न कराने के दृष्टिगत की गई तैयारियों से संबंधित समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि जनगणना के द्वितीय चरण के क्रम में 16 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक चलने वाली स्व-गणना अवधि के दौरान स्व-गणना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की स्वगणना सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत स्वगणना कराते हुए एसई आईडी को शेयर करें। खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों में समस्त ग्राम्य विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित करें कि ग्राम प्रधान/ प्रशासक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्वयं स्वगणना करते हुए अपने-अपने परिवारों की स्वगणना करें एवं और लोगों को भी स्वगणना करने के लिए प्रेरित करें।
इसी प्रकार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत अपने-अपने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ-साथ समस्त वार्डों के सभासदों, वार्ड के गणमान्य नागरिकों एवं सफाई नायिकाओं की स्वगणना कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम हृदयराम तिवारी, सुधीर कुमार, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार अनुराग यादव, प्रतिमा मौर्या, रामजी, जिला जनगणना प्रभारी सुजीत कुमार, अभय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें