संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की सतर्क मॉनिटरिंग की जाए।
डीएम ने अधीक्षकों तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों साथ-साथ नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के धनराशियों का भुगतान समय से किया जाए। साथ ही कमिटेड धनराशियों का भी भुगतान कर दिया जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पर्यवेक्षण नियमित रूप से किया जाए तथा एनसीडी स्क्रीनिंग फॉलो इत्यादि की मॉनिटरिंग की जाए।
आयुष्मान भारत के अंतर्गत डुप्लीकेट डेटा को जिनकी केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें डिलीट कराया जाए। एचआरपी का आइडेंटिफिकेशन मैनेजमेंट किया जाए तथा मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की समीक्षा करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया जाए।
प