बीएसए कार्यालय पर ज्ञापन देते राश्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी-स्रोत शिक्षक
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा। चयन वेतनमान की प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग की।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी की अगुवाई में बेसिक शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने मांग की कि 29 हजार जूनियर गणित विज्ञान तथा 72825 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों की 10 वर्ष की सेवा पूर्ण हो गई है। ऐसे शिक्षकों का चयन वेतनमान लगना है। सर्विस बुक में जो भी विसंगतियां हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए। संवाद