फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने आयोजित किया पुनर्मिलन व सम्मान समारोह

Thu, 06 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ब्लाॅक पर अध्यापको को सम्मानित करते बीईओ-स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के शिक्षकों के दस वर्ष पूर्ण होने पर बाबा कंकणेश्वर नाथ शिव मंदिर पौली परिसर में पुनर्मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव व खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने परिसर में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रमुख राममिलन यादव ने कहा कि समय-समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए। इससे पुरानी यादें ताजा होने के साथ विचारों का आदान-प्रदान हो जाता है।
विज्ञापन

गुरुजन जिस तरह से शिक्षा की अलख जगा रहे हैं, एक दिन ब्लॉक का नाम जरूर रोशन होगा। इसके पूर्व इसी बैच के बछईपुर के शिक्षक विनोद पांडेय राज्य पुरस्कार प्राप्त कर ब्लाॅक का नाम प्रदेश में रोशन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें