फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 40 सवाल भरकर खुद करें अपनी स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। देश की पहली डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके साथ राज्य के नागरिक 16 से 30 नवंबर तक जनगणना की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर घर बैठे डिजिटल तरीके से अपने और परिवार के ब्योरे दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना के इस दौर में 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर प्रगणक जाकर आंकड़ों का सत्यापन करेंगे। स्वगणना में यह व्यवस्था है कि 40 सवालों के जवाब भरकर खुद भी स्वणगणना कर सकते हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में जनगणना 2027 लिए के चल रहे दूसरे चरण के प्रशिक्षण समापन अवसर पर प्रशिक्षक आलोक कुमार पांडेय ने कही। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की प्रक्रिया बेहद ही आधुनिक और डिजिटल स्वरूप में शुरू होने जा रही है। गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य और नागरिकता पंजीकरण निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक जनगणना से प्राप्त आकड़े देश और प्रदेश की सामाजिक आर्थिक नीतियों का मूल आधार बनते हैं।
पहली बार सुविधा दी जा रही है कि वे नागरिक खुद आधिकारिक वेब पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर बिना किसी सरकारी कर्मचारी के अपनी जानकारी भर सकते हैं। जनगणना की इस पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। डिजिटल स्वगणना का पहला चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच होगा।
विज्ञापन

इस दौरान नागरिक खुद से पोर्टल पर लॉगिन करके अपना और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन ब्योरा भर दिया होगा, उन्हें केवल अपनी जनरेटेड एसईआईडी प्रगणक को दिखानी होगी। वहीं, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा होगा, उनका ब्योरा प्रगणक मौके पर दर्ज करेंगे। इसके बाद रिवीजनल राउंड का तीसरा चरण पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 के बीच छूटे हुए सदस्यों या संदर्भ तारीखों तक हुए नए जन्म या मृत्यु के विवरण को अपडेट करने के लिए पुनरीक्षण किया जाएगा।
-
पूछे जाएंगे ये 40 मुख्य सवाल
मेंहदावल। प्रशिक्षक राजकुमार ने बताया आजादी के बाद पहली बार इस जनगणना में 40 विस्तृत सवाल शामिल किए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2011 में 29 सवाल पूछे गए थे। इनमें व्यक्तिगत ब्योरा यानी नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, धर्म और जाति से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, शिक्षा और रोजगार यानी साक्षरता का स्तर, डिजिटल साक्षरता, मुख्य व्यवसाय, कार्य का प्रकार और उद्योग श्रेणी। डिजिटल और सरकारी आईडी से संबंधित सवाल होंगे। इसके अलावा, मोबाइल नंबर, बैंक खातों की कुल संख्या, आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट की उपलब्धता से जुड़े सवाल होंगे। महिलाओं से संबंधित मातृत्व ब्योरा, कोविड टीकाकरण का स्थान, निवास स्थान और प्रवासन का कारण से जुड़े सवाल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें