फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए

Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को धनघटा थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, ताकि जनता का प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक धनघटा जय प्रकाश दुबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें