फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहभोज कार्यक्रम से बढ़ता है सामाजिक एकता और भाईचारा

Mon, 19 Jan 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के धर्मसिंहवा कस्बे में सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य दुर्गा प्रसाद राय रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम होने से सामाजिक एकता और भाईचारा बढ़ता है समानता और सद्भाव का प्रतीक होता है। सहभोज कार्यक्रम यह निरंतर होता रहना चाहिए। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दुर्गा प्रसाद राय ने कहा कि जाति वर्ग और भेद को समाप्त कर सामाजिक समरसता सहभोज समाज के लिए जीवंत तो उदाहरण प्रस्तुत करता है। सभी वर्ग को लोगों को एकजुट होकर के राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार के संस्थापक रामचंद्र शुक्ल, मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक, मनोज जायसवाल, रामप्रवेश शुक्ला, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें