फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग अभियान : दो दिन शेष, नहीं हो पाएं 23 फीसदी कार्य

Mon, 29 Apr 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1247 स्कूल रैली व 556 प्रभात फेरी निकाली गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से जनपद में चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग समेत अन्य विभाग कार्यक्रम में शामिल हैं। दो दिन शेष बचे हैं। लेकिन 23 फीसदी कार्य अभी बाकी है। तीन सप्ताह में लक्ष्य के सापेक्ष 77 फीसदी कार्यक्रम पूर्ण किए गए हैं। गाम पंचायतों में स्कूल रैली, प्रभात फेरी निकारी गई है।
जनपद में एक अप्रैल को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया। अभियान की सफलता के लिए सीडीओं की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों को कार्यों और कार्यक्रमों का लक्ष्य सौंपा गया था। जागरूकता अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहर और गांवों में जाकर रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा बीमार रोगियों को अस्पतालों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

अभियान की समय सीमा समाप्त होने में मात्र दो दिन रह गए हैं। अभी तक विभागवार स्वास्थ्य विभाग को सौंपे गए कार्यों और कार्यक्रमों की 22 अप्रैल तक की रिपोर्ट के मुताबिक अभियान के कार्यक्रम 23 फीसदी तक अपूर्ण हैं। जबकि 77 फीसदी से ऊपर पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. वीपी पाण्डेय ने बताया कि संचारी रोग अभियान लोगों को रोगों के प्रति जागरूक का अभियान है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंजायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत अन्य विभाग लगे हैं। तीन सप्ताह में 77 फीसदी कार्य पूर्ण हुए हैं। जिसमें रैली, प्रभात फेरी, शहर और ग्राम पंचायतों में नालियां और झाडियों की सफाई, सेनेटाइजेश, शौचालय निर्माण और बुखार और कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण कर उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें