फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शौचालय निर्माण घोटाले की जांच के लिए कमेटी गठित

Mon, 29 Apr 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधान व पंचायत सचिव पर 16 लाख 32 हजार रुपये गबन का आरोप
विज्ञापन

- डीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति की गठित
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़हाराजा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण कार्य में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत से 16,32,000 रुपये का घोटाला उजागर होने पर ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की गई जबकि जिला विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। डीएम महेंन्द्र सिंह तंवर ने गबन के दोषियों खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़हाराजा में शौचालयों निर्माण के ग्राम निधि के खाते से शौचालयों के निर्माण के लिए धन आवंटित किया गया था। चार अप्रैल 2024 को जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने ग्राम पंचायतों में पूर्व में संचालित ग्राम निधि के खाते की समीक्षा करने पर पाया कि बैंक खाते से नाथनगर में ग्राम प्रधान अब्दुल्ला समद और ग्राम पंचायत सचिव शिव प्रकाश सिंह ने मिलीभगत से शासन का 16 लाख 32 हजार रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ की जांच में मामला सामने आने पर वापस खाते में पैसा जमा करा दिया गया। जांच में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर 16 लाख 32 हजार रुपया गबन का प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम महेंन्द्र सिंह तंवर ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्राम प्रधान के खिलाफ (पंचानबे वन जी) की नोटिस दिया गया, लेकिन गबन के आरोपी पंचायत सचिव पर आरोपों की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000
नाथनगर के गाम पंचायत मड़हाराजा में शौचालयों के निर्माण में 16 लाख 32 हजार रुपये के गबन के मामले में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव आरोपी हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- सुरेश चन्द्र केशरवारी, डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें