फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किस्त लेने पहुंचे कलेक्शन एजेंट की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के अछती गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुलीक्षेत्र के अछती गांव के बाग में रविवार को नई बाइक की किस्त वसूलने पहुंचे फाइनेंस एजेंट के ऊपर कुछ लोगों ने लाठी, डंडे व हाॅकी से हमला करके घायल कर दिया। एजेंट ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बस्ती जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के परसांवा गांव निवासी रजनीश पाल पुत्र चन्द्र देव पाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। तीन माह पहले एजेंसी से महसो गांव निवासी एक व्यक्ति ने बाइक खरीदी। 15 हजार नकद देकर लगभग 73 हजार रुपये फाइनेंस कराया। जिसकी किस्त 3800 के हिसाब से 12 माह तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह की किस्त जब वह बाइक के मालिक से पास लेने पहुंचा, तो बताया कि बाइक तो उसका साथी लेकर गया है। किस्त भुगतान की जिम्मेदारी उसी की होगी। साथी का मोबाइल नंबर दिया। संपर्क करने पर अगले व्यक्ति ने उसे महुली क्षेत्र के अछती गांव बुलाया। रविवार को जब वह एक अन्य साथी के साथ पहुंचा, तो अछती गांव के बाग में वह व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिला। फाइनेंस एजेंट के अनुसार जब किस्त की मांग की तो भड़क गया। गाली देते हुए लाठी, डंडे और हॉकी से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घायल एजेंट को लेकर सीएचसी नाथनगर पर स्वास्थ्य परीक्षण करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें