फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे व ठंड से लोग बेहाल, शाम को खिली धूप

Wed, 17 Jan 2018 11:43 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
ठंडक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार को भी कोहरे व ठंड के कारण लोग परेशान रहे। दिन भर ठंड के कारण लोग घरों से कम ही निकले। जो लोग निकले वह भी ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे रहे। कोहरेके चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि शाम करीब तीन बजे हल्की धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कोहरे व ठंड का असर बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह कोहरे का व्यापक असर देखा गया। दोपहर बाद कोहरा छटा। शाम को करीब तीन बजे के बाद हल्की धूप निकली तो कई दिनों से ठंड से परेशान रहे लोगों ने राहत की सांस ली। घरों की छतों पर पहुंचकर लोग धूप का आनंद लिया तो बाजार में भी चहलपहल बढ़ी, लेकिन शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, जहां पर लोगों की भीड़ दिखी। खासकर दो पहिया वाहन चालक अलाव दिखने के बाद यहां ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने नजर आए। 

20 जनवरी तक स्कूल बंद
ठंड को देखते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश बुधवार को बीएसए माया सिंह ने जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जिले के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें