संतकबीरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ की ओर से अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की रिक्तियों के सापेक्ष तैनाती के लिए सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से सेवाप्रदाता फर्म द्वारा 29 खेलो (पावरलिफ्टिंग व साइकिलिंग को छोड़कर) में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के आवेदन करने के लिए रिक्तियों सेवायोजन पोर्टल पर 25 मई से प्रदर्शित की गई है।
पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जून है। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पात्र प्रशिक्षक सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से उक्त निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते हैं। संवाद