फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान वर्ग केे 12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगी 80 हजार छात्रवृत्ति

Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी, सीबीएसई, सीआईएससीई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इन्स्पायर स्कॉलरशिप योजना का लाभ देने के लिए अगले माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन के बाद होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 80-80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति शासन की ओर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग के बच्चों को अनुसंधान और नवाचार करने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर इन्स्पायर स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत की गई थी। इसके तहत सरकार विज्ञान के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले छात्र-छात्राओं को 80 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। साथ ही जैसे-जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, छात्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है।
बता दें कि इस योजना में सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारिक वेबसाइट online-inspire.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि इन्स्पायर स्कॉलरशिप योजना से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी, रिसर्च ऑफ इनोवेशन यानी अनुसंधान और नवाचार करने के लिए मौका दिया जाता है। विद्यार्थी वेबसाइट से आवेदन की तिथि देखते रहें।
विज्ञापन

कक्षा छह से दसवीं तक मिलती है दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति : बता दें कि योजना के तहत कक्षा छह से दसवीं के बच्चों के विज्ञान मॉडल चयनित होने के तुरंत बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में दस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इससे उन्हें अध्ययन करने में आसानी होती है।
इन विषयों के अध्ययन पर मिलेगा लाभ : इंटर पास करने पर छात्र-छात्राओं को इन्स्पायर स्कॉलरशिप योजना का लाभमिलेगा। इनमें फिजिक्स, बायोकेमिस्ट्री, मैथ, जुलाजी, इलेक्ट्रॉनिक, माइक्रोबायोलॉजी आदि विषयों के अध्ययन के लिए ही इन्स्पायर स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें