फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहरकला थाने में महिलाओं काे सीओ ने किया जागरूक

Fri, 10 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार की उपस्थिति में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर चौपाल लगाया।
विज्ञापन

थाना बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम अमथरी, निघुरी, बनेथू, जिगना और पब्लिक इंटर कॉलेज निघुरी में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर जागरूक किया। उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पेलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही उनके बीच में सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें