फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएनजी ऑटो में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नेशनल हाईवे पर स्थित सेमरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक सीएनजी ऑटो में आग लग गई। तेज लपटों में घिरा चालक ने चलती ऑटो से कूदकर अपनी जान बचायी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खलीलालाबाद के बगहिया निवासी आकाश कुमार ने बताया कि वह मगहर निवासी एक व्यक्ति का सीएनजी का आटो चलाते हैं। शुक्रवार को देर शाम किराया देने खलीलाबाद से मगहर जा रहा था। अभी वह सेमरा गांव के कुछ आगे पहुंचा था कि ऑटो के पिछले हिस्से से धुंआ निकलने लगा। जब तक ऑटो रोकता आग की लपटें निकलने लगी। देखते-देखते ऑटो आग का गोला बन गई। चलती गाड़ी से कूद कर जान बचाई। घटना को देख स्थानीय लोग और राहगीर पहुंच गए। जिनकी मदद से आग को बुझाया गया। इस दौरान किसी जनहानि का नुकसान नहीं हुआ जबकि ऑटो पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें