संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम हाउस के पास खड़ी एंबुलेंस में रविवार को दोपहर अचानक आग लग गई थी। इस घटना के बाद सोमवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने एंबुलेंस विभाग के अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया।
उन्होंने पूछा कि आखिर आग लगने की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही है। इस पर अंकुश लगना चाहिए। इस मामले में जांच कर 15 दिन के अंदर जानकारी दें। रविवार को इमरजेंसी कक्ष के सामने 108 एंबुलेंस खराब हालत में खड़ी थी। एंबुलेंस में दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने पर फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ी ने काबू पाया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एंबुलेंस में आग लगने की घटना नहीं है। एक साल पहले भी कबाड़ में खड़ी 12 एंबुलेंस में आग लग गई थी। संवाद