मेडिकोलीगल के दौड़ रही महिला ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेडिकोलीगल के लिए एक महिला पीएचसी बखिरा में बार-बार दौड़ रही थी, पर चिकित्सक नहीं मिल रहे थे। महिला ने सीएमओ से इसकी शिकायत की तो बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने पीएचसी बखिरा का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले डॉक्टर और नर्स का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
मेडिकोलीगल के मामलें में एक पीड़िता पिछले दो दिनों से सीएचसी बखिरा का चक्कर लगा रही थी। लेकिन डाॅक्टर अनुपस्थित मिलते थे। इसके अलावा कई मरीजों ने भी सीएमओं कार्यालय में डाॅक्टर के अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी। जिसे सज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखिरा का निरीक्षण किया।इस दौरान कार्यस्थल पर डॉ. शबानुसरत और स्टाफ नर्स मौके पर नहीं मिली। जिस पर सीएमओ ने अनुपस्थित डॉक्टर और स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बखिरा पीएचसी का निरीक्षण किया गया। जिसमें चिकित्सक व नर्स गैरहाजिर मिले। उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।