फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: असहले से फायर कर जान से मारने की कोशिश

Fri, 19 Apr 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर असलहे से फायरकर जान से मारने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में रामदरश निवासी कराड़ पिठिया थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती वर्तमान पता पटखौली खलीलाबाद ने बताया कि गांव के विपक्षी राम औतार यादव, शेषमणि यादव, कृष्णमणि सात जनवरी को शाम 4:30 बजे घर में घुसकर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। इतने में रामदरश के परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस के पास शिकायत करने जाने के दौरान वन विभाग की पुलिया के पास पहुंचते ही विपक्षी शेषमणि यादव असलहा से उनके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। रामदरश के कंधे के बगल से गोली निकल गई इसके बाद सभी लोग वहां से भाग गए। इसके बाद से आरोपी हत्या करने की धमकी बार-बार दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें