फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे सीएम, 110 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Mon, 02 Apr 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गई। डीएम मार्कंडेय शाही, विधायक सदर दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल समेत तमाम नेताओं ने स्टेडियम परिसर में भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। वैसे सीएम 110 करोड़ की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

 पुलिस लाइन परिसर में बने हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा और वहीं से वह सीधे जिला अस्पताल जाएंगे। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ कार्यालय के बगल में जेई टीकारण अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं से सीधे सीएम स्टेडियम में पहुंचेंगे, जहां 110 करोड़ की 84 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 105 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और पांच करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वैसे सीएम के कार्यक्रम की वजह से कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल और स्टेडियम में रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई होने से काफी बदलाव नजर आने लगा है। जिला अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
जबकि वन चेतना पार्क मार्ग से होकर स्टेडियम तक जाने वाली सड़क की दशा सुधर गई। कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन के पश्चिमी गेट पर इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो गया। डीएम मार्कंडेय शाही और एसपी शैलेश पांडेय ने शाम को स्टेडियम परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और उन्हें दायित्व निर्वहन के प्रति सचेत किया। जिन्हें जो दायित्व मिला है, यदि उसे निभाने में कोई सुस्ती बरती गई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें