फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट से आईसीयू के नौ वेंटिलेटर खराब

Sun, 01 Apr 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट से जिलाअस्पताल की आईसीयू में जल गए वेंटिलेटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन अप्रैल को सीएम के निरीक्षण से पहले शनिवार की रात संयुक्त जिला अस्पताल की आईसीयू में लगे नौ वेटिलेंटर हाई वोल्टेज करंट से खराब हो गए। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन  रविवार को इंजीनियर बुलाए गए और मशीनों को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में गंभीर बीमारी के मरीजों के उपचार के लिए 10 वेंटिलेटर लगे हैं। इसकी देखरेख के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ तीन अप्रैल को जनपद में आ रहे हैं और वह जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इस नाते अस्पताल को सजाया जा रहा है। कोई कमी दिखने पर तत्काल दूर कराया जा रहा है।

बताया जाता है कि शनिवार की रात हाई वोल्टेज करंट आ गया। इसकी वजह से आईसीयू में लगे नौ वेंटिलेटर ने काम करना बंद कर दिया। सूचना मिलते ही सीएमएस समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियरों से संपर्क किया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह इंजीनियर अस्पताल पहुंचे और मशीनों को सही करने का कार्य शुरू किया। सीएमएस डॉ गिरीश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली की सप्लाई की दिक्कत की वजह से मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है। इंजीनियर बुलाए गए हैं। सभी मशीनें सोमवार तक दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें