फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम शहीद गणेश के घरवालों से मिले

Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
गणेश शंकर के घरवालों से मंगलवार को सीएम ने मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेंहदावल के घूरापाली निवासी गणेश शंकर यादव के घरवालों से सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ में अपने आवास पर मिले। उन्हाेंने शहीद के घरवालों की व्यथा सुनने के बाद वह भावुक हो उठे और उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने शहीद की पत्नी गुड़िया को 20 लाख रुपये का चेक भी दिया। 
विज्ञापन


 शहीद की पत्नी गुड़िया, बच्चे खुशबू, आकृत, खुशी, बड़े भाई सुरेशचंद यादव, मां कलावती, बहन इंद्रावती और ममेरे भाई अर्जुन यादव सोमवार रात ही प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लखनऊ पहुंच गए थे। जहां मीराबाई गेस्ट हाउस में उन लोगों ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे सीएम के आवास पर मिले। बड़े भाई सुरेश चंद और उनके ममेरे भाई अर्जुन यादव ने बताया कि सीएम ने शहीद की पत्नी गुड़िया को 20 लाख रुपये का चेक दिया।

इसके अलावा शहीद की पत्नी और उनके भाई को एक-एक लोहिया आवास देने, शहीद के तीनों बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मां और बहन के लिए भी मदद करने का भरोसा दिया। गैस एजेंसी अथवा पेट्रोल पंप दिए जाने के अलावा बड़े भाई सुरेश चंद के लिए नौकरी की मांग की गई। सीएम ने आश्वासन दिया है कि वह शहीद के परिवार के साथ है और जो भी संभव मदद होगी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें