फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में आज आएंगे सीएम

Sat, 14 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र के दरियाबाद गांव में आयोजित एक शादी समारोह में रविवार को मुख्य मंत्री अखिलेश सिंह यादव आएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला जुटा रहा।
विज्ञापन

सेमरियावां जूनियर हाईस्कूल प्रांगण के पास हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड स्थल से लेकर बीएमसिटी मार्ग तक दो दिनों के भीतर करीब 150 मीटर दूरी तक सड़क को दुरुस्त कर दिया गया।
इसके अलावा साफ सफाई व्यवस्था की गई। दरियाबाद के रहने वाले मौलाना नुरुलहोदा कासिमी के बेटे मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासिमी की शादी कार्यक्रम की व्यवस्था जामिया हजरत उमर फारुक में की गई है।
विज्ञापन

डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया दरियाबाद में सीएम एक शादी समारोह में आ रहे है। पौने ग्यारह बजे के करीब वह पहुंचेंगे और पंद्रह मिनट तक रहेगे और उसके बाद चले जाएंगे।
एसपी बी पी श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम के आगमन पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। तीन कंपनी पीएसी, 400 सिपाही, 100 हेड कांस्टेबल, 70 उपनिरीक्षक और निरीक्षक के अलावा 11 एसओ दूसरे जिले से मिल रहे है। पांच सीओ, तीन एडिशनल एसपी की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें