फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह बादली...दिन में धूप, गलन बरकरार

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ठंड से राहत के लिए अलाव सेंकते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को जहां सुबह घना कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई वहीं रात में भी कोहरे का असर देखने को मिला, लेकिन शनिवार की सुबह कोहरा छट गया और धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि गलन बरकरार है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छट गया और धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से थोडी राहत मिली। धूप निकलने से बाजारों में चहल-चहल रही। लोग रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
शाम होने पर गलन के चलते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई, लोग जल्दी ही घर चले गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। इधर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरा सक्रिय है, जहां पर निराश्रितों के रहने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें