फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आसमान में छाए रहे बादल, हवा ने बढ़ाई ठंड

Sun, 12 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही हवा चली। इसकी वजह से ठंढ बढ़ गई है। इधर, प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर और जैकेट निकाल लिए।
विज्ञापन

मौसम में अचानक आई नरमी की वजह से प्रदूषण का लेबल भी बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक धुंध छाई रही। शनिवार को हवा की गुणवत्ता का सूचकांक यानी प्रदूषण का स्तर 162 मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री सैल्सियस रहा। पूरे दिन में आसमान में बादल छाए रहे। इससे धुंध रही। इसके चलते सूर्य की किरणें भी बेअसर रहीं। हवा के चलते लोगों को ठंड का अहसास हुआ तो लोग गर्म कपड़े निकाल लिए। सड़कों पर भी ज्यादातर लोग जैकेट पहने देखे गए।
00
इस मौसम में करें बचाव
शुरुआती ठंड में लोगों का बच कर रहना चाहिए। तापमान में नरमी के कारण रक्त वाहिकाओं में संकीर्णन होने लगता है। इससे रक्त का परिसंचरण प्रभावित होने का जोखिम रहता है। इस तरह की स्थितियों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही हृदय रोग या फिर तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों की समस्या है उन्हें इस मौसम में विशेष बचाव की आवश्यकता होती है। प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। बुजुर्ग और बच्चे जरूरत पर ही बाहर निकलें। -डॉ. कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें