फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक व पैथोलॉजी सील

Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को मगहर में बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर की जांच की। इस दौरान क्लीनिक और पैथोलॉजी को सील किया।
विज्ञापन

मगहर कस्बे में सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राम रतन, डाॅक्टर मुबारक अली, राजेन्द्र कुमार पटेल, शशिभूषण वर्मा ने कस्बे में संचालित मेडिकल सेंटर, पैथोलॉजी व हाॅस्पिटल की जांच की। जांच टीम ने मगहर में पहुंचते ही मेडिकल स्टोर संचालक शटर डाउन कर फरार हो गए।
टीम ने हाॅस्पिटल, डॉक्टर बंगाली दवाखाना, लाइफ और नेशनल पैथोलॉजी, भैरहवां नेत्र उपचार केंद्र की जांच की। एसीएमओ डाॅक्टर राम रतन ने बताया कि टीम की जांच में एक पैथोलोजी व एक क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित पाए जाने पर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें