फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लिंक पर किया क्लिक... रकम दोगुना करने की लालच में गंवाए डेढ़ करोड़

Mon, 04 Nov 2024 10:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चीनी एप के माध्यम से कई तरह का दिया गया प्रलोभन
विज्ञापन

- व्हाट्सएप पर आए मैसेज से शुरू हुआ रकम गवाने का खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में व्हाट्सएप पर आए मैसेज में लिंक पर जाकर रकम दोगुना करने के खेल में क्षेत्र के युवाओं ने डेढ़ करोड़ रुपये गवां दिए हैं। एक चीनी एप के माध्यम से रकम दोगुना करने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए गए। लोगों ने शुरुआती दौर में रुपये लगाए। उससे अधिक धन पाने लगे। बाद में लोगों ने दो और तीन गुना रुपये वाले ऑफर पर बड़ी रकम लगाई। बाद में दोनों एप बंद हो गए। अब युवा रुपये गंवाने के बाद से परेशान हैं।

बता दें कि दो माह पहले व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। उस पर क्लिक कर धन दोगुना करने का लालच दिया गया। डाइकीन व चार्ज ईवी नाम के एप पर एक योजना बताई गई। जिसमें डाइकीन एप पर 3500 रुपये ऑनलाइन लगाने पर 18 दिन में 10 हजार 750 देना था। वहीं इसी एप पर 3600 रुपये लगाने पर एक दिन में 7200 रुपये का भुगतान था। चार्ज ईवी पर स्कीम के तहत 410 रुपये ऑनलाइन लगाने पर 24 घंटे के अंदर 570 रुपये का भुगतान, दूसरी योजना में 599 लगाने पर 18 दिन में 11750 का भुगतान, तीसरी योजना के तहत 1800 रुपये लगाने पर 24 घंटे में 4000 रुपये का भुगतान, 1799 रुपये ऑनलाइन लगाने पर दो दिन में 5000 रुपये का भुगतान जैसी कई योजनाएं दोनों एप पर थीं।
विज्ञापन

शुरुआत में क्षेत्र के युवाओं ने जमकर रुपये लगाए और निर्धारित योजना के तहत पैसा लगाने पर उन्हें रिफंड भी मिलता रहा। जिससे युवा वर्ग दोनों एप पर बड़ी रकम लगाना शुरू किया। इस तरह मेंहदावल नगर से लोगों ने करीब डेढ़ करोड रुपये इन एप पर लगाया। कुछ दिन बाद खेल चलने के बाद दोनों एप अचानक बंद हो गए।

ठगी का अहसास होने पर लोग सहमे
एप पर सट्टा लगाकर पैसा कमाने वाले युवा शैलेंद्र, छोटू, राजू गुप्ता, शुभम, गौरव समेत कई लोगों ने बताया कि शुरुआती दौर में दोनों एप लोगों द्वारा शेयर किए गए। इन पर पैसा लगाने तथा योजना की जानकारी दी गई। छोटी रकम लगाकर योजना के अनुसार एप द्वारा ऑनलाइन लोगों को भुगतान भी किया गया। भुगतान होने पर युवाओं को दोनों एप पर विश्वास हो गया। कम समय में बड़ी धनराशि ऑनलाइन भुगतान की योजना के आधार पर जब मोटी रकम लगाई गई तो कुछ ही दिन बाद वह दोनों एप बंद हो गए। जब तक एप के जरिए ठगी होने की युवाओं को जानकारी होती तब तक सभी करोड़ों गवां दिए। लोगों का कहना है कि चीनी एप के जरिए मेंहदावल नगर से ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन




चाइनीज एप के जरिए ठगी के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही इस तरह का कोई मामला संज्ञान में आया है। अगर शिकायत मिलती है तो साइबर सेल के माध्यम से मामले की जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।

- केशवनाथ, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें