फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जूडो व कराटे में संतकबीरनगर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर जोन की 49वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो कलस्टर प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस परिसर में गोरखपुर जोन की 49वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो कलस्टर (महिला-पुरुष) जूडो, बुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पिनाक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जूडो पुरुष वर्ग में 73 किग्रा भार वर्ग में सत्यम सिंह संतकबीरनगर व अवधेश गोंडा उपविजेता बने।
60 किग्रा भार वर्ग में चंदन संतकबीरनगर व बसंत यादव कुशीनगर विजेता बने। 66 किग्रा भार वर्ग में अनूप यादव संतकबीरनगर विजेता बने। 100 किग्रा भार वर्ग में बब्बल यादव संतकबीरनगर, जगदीश यादव बलरामपुर और विजयकांत सिद्धार्थनगर विजेता बने। 81 किग्रा भार वर्ग में राणाप्रताप बहराइच और अफजल अली गोंडा विजेता हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराटे पुरुष वर्ग में 60 किग्रा भार वर्ग में चंदन संतकबीरनगर, अनूप यादव संतकबीरनगर, सत्यम सिंह संतकबीरनगर विजेता हुए। महिला वर्ग जूडो में 48 किग्रा भार वर्ग में प्रिया राय प्रथम संतकबीरनगर विजेता, 52 किग्रा भार वर्ग में शम्शा परवीन संतकबीरनगर, 57 किग्रा भार वर्ग में वैष्णवी शुक्ला संतकबीरनगर, 63 किग्रा भार वर्ग में आशिया बेगम संतकबीरनगर और 70 किग्रा भार वर्ग में संगीता राय बहराइच विजेता बनीं।
इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमारसिंह, सीओ अजीत चौहान, सीओ केशवनाथ, सीओ अजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें