संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक की शिकायत डीएम के पास पहुंची थी। जिसके बाद डीएम ने एडीएम को जांच सौंपी। एडीएम की जांच में लिपिक का कार्य व्यवहार सही नहीं मिला। डीएम ने लिपिक का स्थानांतरण नाथनगर सीएचसी पर कर दिया। साथ ही शासन को इसके खिलाफ डीओ लेटर लिखा है।
जिले के एक जनप्रतिनिधि ने 20 दिन पहले डीएम से शिकायत की थी कि सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक राकेश श्रीवास्तव बिना रकम लिए कोई कार्य नहीं करते हैं। साथ ही वह फर्जी तरीके से कुछ नियुक्ति कर लिए हैं। इस पर डीएम ने एडीएम जय प्रकाश को जांच सौंपी थी। एडीएम ने दोनों पक्षों की जांच को सुना और उसके बाद अपनी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को डीएम को सौपी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत आई थी। जिसकी जांच कराई गई है। जांच वह कार्य व्यवहार के दोषी मिले है। उनका लोगों के साथ व्यवहार सही नहीं था। उनका स्थानांतरण सीएचसी नाथनगर कर दिया गया है। उनको यहां से हटाने के लिए स्वास्थ निदेशालय को डीओ लेटर लिख दिया गया है।