फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया

Thu, 09 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
धरना ‌दिया ।
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के  आह्वान पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। इसमें ग्राम प्रधानों से पेराल खत्म करने, ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर 20 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों का कोटा निर्धारित करने आदि की मांग शामिल हैं। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सफाई कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भी सफाई कर्मचारी अपने मांगों को लेकर आंदोलन करते है तो उन्हें आश्वासन देकर चुप करा दिया जाता है, लेकिन अब सफाई कर्मचारी जाग गए हैं और अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों को सभी मतभेदों को भुलाकर एकजुुट होकर संघर्ष छेड़ने की जरूरत है। जिलामहामंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधानों से पे-रोल व्यवस्था समाप्त किया जाना चाहिए। सफाई कर्मियों का ग्रेड पे 1900 करने, एक बजट से वेतन निर्गत करने तथा ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर 20 प्रतिशत कोटा सफाई कर्मियों के लिए आरक्षित किया जाए। ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि महंगाई के दौर में छोटे कर्मचारियों का परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री राम भजन यादव ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन पूरी तरह सफाई कर्मचारियों के साथ है। धरना में दीनानाथ उपाध्याय, प्रेम प्रकाश, अनिल कुमार मिश्र, समर बहादुर सिंह, कृष्ण मोहन पांडेय, हरिनारायण मिश्र, लालचंद्र चौधरी, गंगाराम यादव, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, सीताराम, दिलीप चौधरी, दिलीप कुमार, दिलीप कुमार यादव, रामपाल, संजय शर्मा, मानसिंह, रामवचन, चंद्रसेन पटेल, बालकिशुन, घनश्याम चौधरी, लालमन चौधरी, सुजीत कुमार, पवन भारती, राजकुमार, मृत्युंजय, रामछैल, संजय शर्मा, रवि प्रकाश भारती, विनोद कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें