पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर चौकी इंचार्ज मगहर करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कस्बे के विभिन्न चैराहों पर लोगों को समाधान दिवस के महत्व को बताने के साथ साथ इससे संबंधित होर्डिंग भी लगाए। होर्डिंग में समाधान दिवस पर क्या क्या लाभ है इसे बताया गया है। इस अवसर पर के के राव, मोतीलाल यादव, विनोद तिवारी, लच्छीराम चौबे, अनिल यादव, नरसिंह यादव, रविंद्र पांडेय, डी के गौतम आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।