फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ महापर्व के लिए शुरू हुई घाटों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सूर्य का पर्व छठ महापर्व शुरू हो गया है। रविवार की शाम को व्रत रखने वाली महिलाएं डूबते हुए भास्कर को जहां आज अर्घ्य देंगी और पूजन करेंगी वहीं सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगी। व्रती महिलाओं को छठ घाट पर कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन साफ-सफाई के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था में जुट गया है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग एक दर्जन छठ घाट हैं। इसमें सबसे बड़ा छठ घाट कुबेरनाथ शिव मंदिर परिसर माना जाता है। जहां हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई दर्जन सफाईकर्मी अलग-अलग घाटों पर लगाए।
कुबेरनाथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई शुरू हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर सिंह के नेतृत्व में छठ घाटों की सफाई शुक्रवार को करने के साथ ही पोखर में पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वैसे तो नगर पंचायत प्रशासन ने ठाकुरद्वारा छठ घाट, सोनबरसा, मंझरिया तिवारी, अछिया, पक्का पोखरा स्थित पंच मुखी शिव मंदिर, ब्रह्मचारी, शिवरही, धौरापार, गगनई राव, गगनई बाबू, बेलवनवा, कांटी समेत अन्य छठ घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगा रखी है।
विज्ञापन

सफाई अभियान चल भी रहा है शनिवार से लेकर रविवार की दोपहर तक सभी घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था शुद्धीण कर दी जाएगी।

नगर में स्थित सभी छठ घाटों की साफ सफाई कराई जा रही है। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। घाट पर आने वाली किसी भी व्रत रखने वाली महिला को परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

-पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें