फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को कुचला, मौत; मां बेसुध

Fri, 23 Oct 2026 07:06 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के मेंलान खुर्द गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में कक्षा 11 की छात्रा आंचल (16) की मौत हो गई। स्कूल से साइकिल से घर लौट रही छात्रा को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी की मौत से मां बिंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, होनहार छात्रा की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

मेंलान खुर्द निवासी रामजीत की बेटी आंचल बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के गोठवा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव में मिट्टी लादकर सेमरियावां की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी आंचल
आंचल तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। परिजनों के मुताबिक, वह पढ़ाई में होनहार थी और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी असमय मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की मौत के बाद मां बिंदु देवी बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। उनका विलाप देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव में हर कोई इस दर्दनाक हादसे से गमगीन है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हिरासत में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें