फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शौचालय निर्माण को लेकर चटकीं लाठियां, सात लोग घायल

Sun, 18 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नैनाझाला गांव में ईंट पत्थर फेकते लोग-स्रोत वीडियो लैब
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नैनाझाला में रविवार सुबह को शौचालय निर्माण को लेकर जमकर लाठिया चटकीं। ईंट पत्थर भी चले। विवाद से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। मारपीट में महिला समेत सात लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नैनाझाला गांव में एक महिला परिजनों के साथ शौचालय के लिए गड्ढा खोद रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कुछ लोग पहुंचे और रोकने लगे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। इसके बाद ईंट पत्थर भी फेंके गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में सात लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया वह बिड़हरघाट पर हैं। मौके पर पुलिस भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें