फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 437 मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। रविवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर संबंधित बूथों पर मतदाताओं के साथ राजनीतिक दल भी सक्रिय रहे। इस दौरान क्षेत्र के 437 मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि यह अभियान छह जनवरी से छह मार्च तक चलेगा। विशेष अभियान दिवस पर सभी पदाविहीत अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहें। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न प्रपत्र प्राप्त किए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। एइआरओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
इसके अलावा, मतदाता सूची में संशोधन, स्थानांतरण और नाम हटाने संबंधी आवेदन भी निर्धारित प्रपत्रों पर स्वीकार किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान दिवस को प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों, इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों को खुला रखने के निर्देश दिए गए थे। इन स्थानों पर मतदान केंद्र स्थापित थे, ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजनीतिक दल भी सक्रिय दिखे। उन्होंने बताया कि विभिन्न ग्राम सभाओं के उन मतदाताओं के मामलों का निस्तारण कराया जिन्हें नोटिस मिले थे। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील भी की। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदाताओं से समय रहते नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने का आह्वान किया।
उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने मतदाता विवरण की जांच करें और किसी भी त्रुटि को समय रहते सही कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें