बेलहर। क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में तेंदुआ का बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें तेंदुआ दो शावक के साथ रोड क्रॉस करता दिखाई दे रहा है। इस संबंध में रेंजर बेलहर कला अजय तिवारी ने बताया कि जो फोटो वायरल हो रहा है वह फर्जी है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसे बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें और स्वयं उसे पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें।