फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार का चुनाव आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की जानकारी देते एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्याम बिहारी श्री? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सिविल बार का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- कचहरी में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, दावेदारों ने झोंकी ताकत
- चार पदों के लिए कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार पदों पर कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अंतिम दौर तक प्रत्याशी अपने- अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। चुनाव को लेकर कचरही में सरगर्मी तेज रही।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल बार के चुनाव में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ से दो बजे तक दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर बिल्डिग हॉल में मतदान होगा। तीन बजे से मतों की गणना और उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान में कुल 290 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रमाणपत्र के साथ ही मतदाता अधिवक्ता आएं। तभी वे मतदान में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महीप बहादुर पाल और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव आमने-सामने हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णचंद्र पांडेय और संजीव कुमार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए चतुर शुक्ल, अजय कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार द्विवेदी के बीच लड़ाई है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और राजेश मिश्र के बीच सीधी टक्कर है। इधर, दावेदार अपने- अपने तरीके से मतदाता अधिवक्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। गोरखपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर के रहने वाले अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क के लिए उनके घरों तक उम्मीदवार पहुंच गए थे। कचहरी में भी अपने करीबियों के जरिए दूसरों मतदाताओं को पाले में लाने की जुगत में हैं। वैसे परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि किस का प्रचार काम आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें