दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव में गमगीन परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के करही गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है।
करही गांव निवासी 14 वर्षीय रागिनी पुत्री शिवकुमार यादव उर्फ भुल्लन यादव की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ खेत में गए थे। करीब दो बजे खेत से घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था। उन्होंने पुत्री को आवाज दी, लेकिन कोई हरकत नहीं आई। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला तथा झांककर देखने पर बेटी का शव दुपट्टे से कुंडे में लटका मिला। पिता के अनुसार बेटी घर ही रहती थी और पिछले वर्ष कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की थी। चार पुत्रों एवं दो पुत्रियों में रागिनी छोटी थी। घर पर माता-पिता के अतिरिक्त 17 वर्षीय भाई प्रीत यादव ही रहता था, लेकिन घटना के वक्त कोई उपस्थित नहीं था। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।