संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरफराज नवाज आलम, इंद्रदेव यादव ने नामांकन दाखिल किया।
महामंत्री पद के लिए राजेश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए रवि कुमार, उपाध्यक्ष दो पद पर प्रदीप कुमार पांडेय, जीशान अली और कोषाध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार और राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। कुल 8 नामांकन दाखिल हुए। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता समिति सदस्य ओंकार नाथ चौरसिया ने दी है।
जनपद बार चुनाव के लिए 12 नामांकन आए
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को 12 नामांकन आए। अध्यक्ष पद राकेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलुद्दीन खान, प्रमोद कुमार पांडेय, महामंत्री के लिए रामअवतार यादव, त्रियंबक त्रिपाठी, रामचरण राव ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार प्रजापति और अवधेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार मौर्य व संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए इमरान खान, संयुक्त मंत्री प्रसार पर महेंद्र चौहान ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मधुसुदन धर दुबे ने नामांकन दाखिल किया। जनपद बार एसोसिएशन सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि कुल 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। संवाद