फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानक के अनुरूप नहीं शहर के चौराहे, लग रहा जाम

Mon, 20 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के आजाद चौक पर लगा जाम। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के चौराहों की बेतरतीब बनावट से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। कई जगह दो व चार पहिया वाहन चौराहों से घूमकर जाने के बजाय गलत दिशा में आते-जाते हैं। प्रशासन ने चौराहों के चौड़ीकरण की योजना बनाई, लेकिन अब तक इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। ऐसे में प्रतिदिन शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की सड़कें पहले सिंगल मार्ग के रूप में विकसित किए गए थे। आबादी बढ़ने के साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया, जिससे चौराहे संकरे हो गए हैं। कई जगह तो सामने से आने-जाने वाले वाहन ठीक से दिखाई नहीं देते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, साथ ही जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। अब लोगों को उम्मीद है कि शहर के चौराहों का चौड़ीकरण होगा तो समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन यह उम्मीद टूटती नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि चौराहों को नए सिरे से विकसित करने की जरूरत है।
शहर के गोलाबाजार निवासी दीपचंद्र ने कहा कि प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण कराने की जरूरत है। वजह यह है कि सड़क चौड़ी की गई, लेकिन चौराहों पर ध्यान नहीं दिया गया। आजाद चौक निवासी राकेश कुमार ने कहा कि प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य होना आवश्यक है, ताकि राहगीरों को समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


आजाद चौक पर वाहन मोड़ने पर होती है दिक्कत
शहर के आजाद चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी है। इसे गोलाई में घेर दिया गया है। यह शहर का प्रमुख मार्ग है। वाहन चालक यू टर्न लेने की जगह बीच से ही वाहन मोड देते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही यहां अक्सर जाम लगता है। सड़क मार्ग संकरा होने से बड़े वाहन गुजरने के दौरान मोड़ने में काफी दिक्कत हो रही है।

नेहरू चौक पर ठेलों का जमावड़ा
शहर के नेहरू चौक पर फल विक्रेताओं ने ठेला लगा रखा है। सड़क तक ठेला वाले सुबह से शाम तक जमे रहते हैं। यहां गायत्री मंदिर रोड पर सब्जी की फुटकर दुकानें लगती हैं। जिससे जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। यहां पर कई जगह मोड हैं, जिससे वाहन चालक कहीं भी मुड़ जाते हैं।
-
बैंक तिराहे पर संकरी हो गई है सड़क
शहर के बैंक तिराहे की सड़क संकरी हो गई है। यहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। इधर से लोग रेलवे स्टेशन के लिए आते-जाते हैं। आगे बंजरिया की तरफ मार्ग बना है। त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्राॅसिंग अक्सर बंद रहता है, जिससे बैंक तिराहे तक जाम की समस्या बनी रहती है।
-
मेंहदावल बाईपास के सर्विस लेन पर उलटा साइड से जाते हैं लोग
शहर के मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज बना है। इसके दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई गई। प्रशासन ने इस चौराहे का चौड़ीकरण कराया है। बस्ती- खलीलाबाद मार्ग से सटे फौव्वारा बनाया गया है। जिन लोगों को छोटी सरौली सहित आस- पास के मोहल्ले में जाना होता है वह लोग उलटे साइड से आते-जाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन


कोट
शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना बनी है। जल्द ही इसे धरातल पर उतरा जाएगा। इससे लोगों को समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें