फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदली और कोहरे से गिरा तापमान, बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एकाएक कोहरे और बादल घिरने के कारण मौसम सर्द हो गया। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम दिखी तो सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी देखी गई। हालांकि बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रही। सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। शाम को जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।
विज्ञापन

रविवार को दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते जहां ठंड से लोगों को परेशान होना पड़ा वहीं वाहनों की रफ्तार धीमी रही। करीब दस बजे के बाद कोहरा छंटा तो वाहनों की रफ्तार बढ़ी, लेकिन बादल छाए रहने से ठंड बनी रही। इस बीच सर्द पछुआ हवा ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दीं। इसका असर बाजारों में देखा गया। शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी में भी मरीज कम आए। शाम के समय लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए देखे गए।
00000000000000000000
गरीब तबके के लोगों की बढ़ी परेशानी
कोहरे और ठंड के साथ ही मजदूराें व गरीब तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गरीब तबके के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं मजदूर ठंड के बीच रोजी-रोटी के इंतजाम में जुटे रहे। गिरधरपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि काम तो मिल रहा है लेकिन दिन भर ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए अलाव का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें