फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के नाले जाम, सड़क पर फैला पानी

विज्ञापन
मुस्तफा मार्केट के पास सड़क की पटरी पर बह रहा नाले का पानी इससे दुकानदार परेशान है।संवाद
विज्ञापन
-नालों पर लोगों ने बना लिया है चबूतरा, नहीं हो पा रही सफाई
विज्ञापन

-घर व दुकान से निकलना मुश्किल, राहगीर भी झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात का मौसम खत्म हो गया है, लेकिन शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति नहीं मिल सकी है। स्थिति यह है कि शहर के नाले जाम हो गए हैं। इसके कारण सड़क तक नालियों का पानी फैला हुआ है। इससे जहां दुकानदार परेशान हैं, वहीं राहगीरों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है।
वैसे तो शहर में कुल 34 छोटे-बड़े नाले हैं। जिनकी साफ-सफाई नहीं हो रही है। इसका असर यह है कि शहर में नेहरू चौक से आजाद चौक तक जल निकासी के लिए बना नाला जाम हो गया है। इसके कारण सड़क की पटरी पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे जहां दुकानदार परेशानी झेल रहे हैं, वहीं राहगीर भी परेशान हैं। स्थिति यह है कि नालियों के पानी के चलते दुकान से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राहक भी आने से कतरा रहे हैं। जिन लोगों का घर है वह भी परेशान हैं। खासकर बच्चों को निकलने में दुर्घटना का भय बना हुआ है। यही नहीं पटरियों पर गंदा पानी होने के कारण इधर से गुजरने वाले परेशान हैं। मजबूरी में गंदे पानी से होकर आना-जाना कर रहे हैं।
विज्ञापन

00000000000000000000000
नालियों पर चबूतरा बनाकर कर लिया है कब्जा
पालिका कर्मियाें का कहना है कि नालों पर लोगाें ने चबूतरा बना लिया है, जिसकी वजह से साफ-सफाई में परेशानी हो रही है। यही नहीं दीपावली और छठ के बाद कूड़ा-करकट भी लोगों ने नालियों में ही फेंक दिया है, जिससे नालियां जाम हो गई हैं।
विज्ञापन

00000000000000000000000000
लोगों ने नालियों की सफाई की उठाई मांग
शहर निवासी सीबू, चंद्र प्रकाश राय, सिराज, ताहिर आदि ने कहा कि नालियों की साफ-सफाई पर ध्यान न दिए जाने के कारण समस्या खड़ी हो गई है। नालों का गंदा पानी पटरियों पर बह रहा है, जिससे दुकानदारी चौपट हो गई है। ग्राहक गंदे पानी के दुकान पर आने से कतरा रहे हैं। इन लोगों ने मांग किया कि नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि समस्या से निजात मिल सके। वहीं राहगीर उमेश कुमार, दिनेश आदि ने कहा कि सड़क की पटरियों पर नालियों का गंदा पानी पसरा हुआ है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
0000000000000000000000
जाम नालियों की साफ-सफाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही नालियों की सफाई करा दी जाएगी। इससे लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें