फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खराब हुई शहर की हवा...गले में खरास, सीने और आंखों में जलन की समस्या

Thu, 23 Oct 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर में बढ़ गया प्रदूषण-संवाद - फोटो : शहर के एक रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदती महिलाएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली में लोगों ने खूब पटाखा फोड़ा। इसके साथ मस्ती की। हाल यह है कि हवा में धुंध है। इसके साथ ही प्रदूषण बढ़ा हुआ है और एक्यूआई का स्तर 165 है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदूषण से गले में खरास, सीने और आंखों में जलन की शिकायत सामने आ रही है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर लोगों को परेशान कर रहा है। दिवाली पर फोड़े गए पटाखे से निकले धुएं से प्रदूषण का स्तर सोमवार को 168 पहुंच गया था। उसके बाद जब प्रदूषण का स्तर कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इधर बुधवार को प्रदूषण का स्तर 165 रहा। जिले की हवा फिर से लगातार प्रदूषित हो गई है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से अस्पताल में आंख, नाक, व सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
लोग आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। सुबह की सैर करने वाले राजकुमार, दिलीप, नीरज आदि ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुबह के समय टहलते दौरान खांसी आने लगी। जिसकी वजह से गले में खराश सा लगने लगा। दो दिन से सुबह के समय टहलने नहीं निकल रहे हैं। अब गले में कुछ राहत है।
विज्ञापन

-
दो दिन बाद खुली ओपीडी, लगी कतार

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में दो दिन बाद ओपीडी खुली तो मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर पर कुल 1200 लोगों ने पर्चा बनवाया। इसमें खांसी, गले में खरास, उल्टी दस्त, बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज रहे। इसके साथ ही आंखों में चुभन वाले मरीज भी पहुंचे। चेहरे पर दाने वाले मरीजों ने त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाया। सीएमएस डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि कुल 12 मरीज ओपीडी में देखे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज खांसी, उल्टी दस्त और बुखार के रहे है। इन सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

प्रदूषण की यह रही स्थिति

दिन एक्यूआई
शनिवार - 145

रविवार- 147

सोमवार- 168
मंगलवार- 168

बुधवार - 165
-

सावधानी
बिना जरूरत के घर से न निकले।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- फल-सब्जी को गर्म पानी से धोकर इस्तेमाल करें।
- परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

कोट
प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, सांस के रोगी और आंख की परेशानियों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। लोगों को अगर गले में खराश आ रही है तो नमक व गरम पानी से गरारा जरूर करें। आंख को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लें। हो सके तो बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगा लें।
विज्ञापन

- डॉ. कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला अस्पताल
कोट
मौसम में बदलाव हुआ है। एक सप्ताह बाद से ठंड का असर दिखने लगेगा, दीपावली पर पटाखा की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, लेकिन दो दिन में इसमें कमी आएगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें