फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएमश्री विद्यालयों में बच्चों की लेखनी को मिलेगा नया आयाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्षिक पत्रिका का होगा प्रकाशन, विद्यार्थियों की रचनाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद ने पीएमश्री राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की रचनात्मक और साहित्यिक प्रतिभा को निखारने के लिए नई पहल शुरू की है। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में 1240 प्रतियों वाली वार्षिक पत्रिका का चार चरणों में प्रकाशन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की लेखनी को प्राथमिकता दी जाएगी। अब तक 64 छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनाएं भेजी हैं। प्रति पुस्तक लगभग 60 रुपये का व्यय आ रहा है।
जिले के 18 पीएमश्री प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अलग-अलग वार्षिक पत्रिकाएं प्रकाशित की जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों की कविताएं, कहानियां, लेख, मौलिक विचार, तार्किक सोच, साहित्यिक रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जुड़ी रचनाओं को स्थान दिया जाएगा। विद्यालयों में संचालित नवाचारी गतिविधियों को भी पत्रिका में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कक्षा तीन से आठ तक के 64 विद्यार्थियों से प्रविष्टियां लेकर प्रकाशन के लिए भेजी गई है। एक सप्ताह के भीतर पत्रिका के आने की संभावना है।
विज्ञापन

सभी प्रविष्टियां पीएमश्री विद्यालयों से प्राप्त हुई हैं। हालांकि कौन-सी रचना प्रकाशित होगी इसका निर्णय विद्यालय का संपादक मंडल करेगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन से आठ तक के बच्चों की रचनाएं संकलित कर प्रकाशन के लिए भेज दी गई हैं। जिले में कुल 1240 पुस्तकों का प्रकाशन किया जाना है। प्रति पुस्तक के लिए 60 रुपये का बजट निर्धारित है। प्रकाशन के बाद विमोचन कार्यक्रम आयोजित कर पत्रिकाएं विद्यार्थियों में वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

संपादक मंडल में बेसिक शिक्षाधिकारी संरक्षक, खंड शिक्षाधिकारी मार्गदर्शक, हिंदी शिक्षक संपादक और अंग्रेजी शिक्षक सह संपादक होंगे। विज्ञान, कला, संगीत या शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक सदस्य के रूप में शामिल किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय साहित्यकारों और लेखन में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें