संतकबीरनगर। शहर में एटीएम से रुपये निकालने आए एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
महुली क्षेत्र के शनिचरापूर्वी मोलनापुर गांव निवासी रामढ़पट सिंह ने बताया कि वह उनका पीएनबी शाखा नाथनगर में बैंक खाता है। 23 अक्तूबर को दोपहर एक बजे वह शहर के एचडीएफसी बैंक एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। जहां पर रुपये निकालने में परेशानी होने पर पास में खड़े व्यक्ति से मदद लेते हुए दस हजार रुपये निकाले।
उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम बदल लिया। कुछ समय बाद से ही उनके एटीएम कार्ड से कई बार में 1,55,772 रुपये निकाल लिया गया। 24 अक्तूबर को मैसेज देखने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।