फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 24 जनवरी तक पिलाई जाएगी बच्चों को विटामिन ए की खुराक

Sat, 27 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में विटामिन ए की ड्राप पिलाकर शुभारंभ करते सीएमओ-स्रोत स्वास्थ्य वि - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बच्चों को विटामिन एक की खुराक पिलाने का अभियान शुरू हो गया है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में सीएमओ डाॅ. रामानुज कनौजिया ने इसकी शुरूआत की। उन्होंने बच्चों को विटामिन एक की खुराक पिलाई। इसमे 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन एक की खुराक दिया जाना है। इसके लिए करीब 2 लाख 63 हजार बच्चों को चिन्हित किया गया है। यह अभियान 24 जनवरी तक बाल पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें 2690 टीकाकरण सत्रों पर स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को यह खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ रामानुज कन्नोजिया ने कहा कि विटामिन ए की कमी से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस खुराक के न पीने से बच्चों में रतौंधी, अंधापन, कुपोषण के अलावा गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस दवा के न पीने से बच्चों की मृत्यु दर में वृद्धि की संभावना बनी रहती है। 9 माह से 12 माह तक के बच्चों को एक एमएल, एक वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को 2 एमएल विटामिन ए की दवा पिलाई जाती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. वीके सोनी ने कहा कि विटामिन ए की दवा पीने से बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। जिले के 2 लाख 63 हजार बच्चों को खुराक देने के लिए चिह्नित किया गया है। सभी आशा, एएनएम द्वारा टीकाकरण सत्र पर इसे पिलाया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डाॅ. राम प्रवेश, डाॅ. आनंद प्रकाश मिश्र, डाॅ. आरपी मौर्य, डाॅ. शशि सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें