संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी अनन्या साह की पहल पर शुक्रवार को संत कबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर में संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते परिवेश में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, कर्तव्यों और कानून की जानकारी होना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, वहीं कानूनी जागरूकता उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान में मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क, निजी फोटो या जानकारी साझा करना, साइबर ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न और भ्रामक सूचनाओं से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।
श