फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे प्रेरक कहानियांं

Sat, 09 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में निपुण बनाने के साथ उनमें संस्कार और साहस जागृत करने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्थापित लाइब्रेरी कॉर्नर में प्राचीन कहानियों की पुस्तकों को संग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से स्कूलों में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार का निर्णय लिया गया है। इसके तहत समय समय पर स्कूलों में व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में तीन साल पहले लाइब्रेरी कॉर्नर स्थापित किए गए थे। इसमें कुछ किताबें भी उपलब्ध कराई गई थीं। अब शासन ने लाइब्रेरी कॉर्नर को विकसित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिक स्तर के लिए 29, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 58 कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इन पुस्तकों में देशी और विदेशी प्राचीन राजाओं के साथ ही समय- समय पर अपनी वीरता का परिचय दिखाने वाले लोगों की कहानियों को पुस्तक में स्थान दिया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि कुछ किताबें आ चुकी हैं, इन्हें जल्द ही स्कूलों में वितरित किया जाएगा। छात्रों के लिए यह किताबें स्कूल और घर पर पढ़ने के लिए प्रधानाध्यापक की सहमति से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें